फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elgar Parishad case: NIA files charge sheet against 22, alleging waging war against Center and Maharashtra Govts

एलगार परिषद केस : 22 के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट, केंद्र व महाराष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

Mon, 23 Aug 2021 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 05:43 PM IST
सार

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में एनआईए ने सोमवार को 22 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इसमें देश के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Elgar Parishad case: NIA files charge sheet against 22, alleging waging war against Center and Maharashtra Govts
एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की - फोटो : PTI

विस्तार

एनआईए ने सोमवार को भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में के मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट दायर कर दी। इसमें आरोपियों पर केंद्र व महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रारूप आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने अत्याधुनिक हथियार एम 4 और 400000 कारतूस की आपूर्ति के लिए नेपाल व मणिपुर के उग्रवादियों के साथ साजिश रची। इस पर आठ करोड़ रुपये एकत्रित किए जाने थे। 
विज्ञापन


जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट का भी नाम
एनआईए का कहना है कि दिल्ली के जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेस समेत कई यूनिवर्सिटी के छात्रों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ड्राफ्ट चार्जशीट में एनआईए ने आरोप लगाया है कि इन 22 आरोपियों ने सरकार या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ साजिश करके भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed