फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Element of reinvention in Cong's revival, Rahul played big role: Dipankar Bhattacharya

Politics: 'कांग्रेस को मजबूत करने में राहुल की बड़ी भूमिका', दीपांकर भट्टाचार्य ने की रायबरेली सांसद की तारीफ

Sat, 22 Jun 2024 08:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

Politics: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी में राहुल गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का दोबारा मजबूत होना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।  

विज्ञापन
Element of reinvention in Cong's revival, Rahul played big role: Dipankar Bhattacharya
दीपांकर भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के फिर से उभरने में रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का दोबारा मजबूत होना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।  

विज्ञापन

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव 22.34 फीसदी वोट शेयर के साथ 99 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी ने 19.49 फीसदी वोट शेयर के साथ 52 सीट जीती थीं। यानी उसके वोट शेयर में तीन फीसदी से ज्यादा उछाल आया, वहीं संसद के निचले सदन में सीट करीब दोगुना बढ़ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस की वापसी में राहुल गांधी ने निभाई बड़ी भूमिका'
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में 2019 के आम चुनावों की तुलना में करीब 100 कम सीटों पर चुनाव लड़ा। इसलिए, यह वोट शेयर एक महत्वपूर्ण है।" उन्होंने आगे कहा, "यह निश्चित रूप से भाजपा के लिए झटका है और कांग्रेस के लिए एक बड़ी वापसी है। निश्चित तौर पर राहुल गांधी ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।" 

विज्ञापन

'जाति जनगणना-आरक्षण के मुद्दे पर कभी मुखर नहीं रही कांग्रेस'
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने आरक्षण, जाति जनगणना जैसे मुद्दे उठाए और साथ ही घोर पूंजीवाद (क्रोनी कैपिटलिज्म) का जिक्र किया। उसके पुनरुद्धार में पुनर्निमाण का एक तत्व भी शामिल है। मुझे लगता है कि कांग्रेस यही करने की कोशिश कर रही है। उदाहरण के लिए जाति जनगणना, आरक्षण, ये ऐसे मुद्दे रहे हैं जिनके बारे में कांग्रेस कभी भी मुखर नहीं रही। इससे पहले कांग्रेस इन मुद्दों पर केवल अपना पक्ष रखती थी और अन्य दलों के साथ जाती थी। लेकिन उसने हकीकत में कभी भी इन मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने या अधिक मुखर होने की कोशिश नहीं की थी।" 

'अदाणी-अंबानी के बारे में बात नहीं कर रहे सभी कांग्रेस नेता'
भट्टाचार्य ने आगे कहा, "इसी तरह कमरे में एक और हाथी भी है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है। अदाणी-अंबानी और घोर पूंजीवाद की बात। यह फिर से कुछ ऐसा है जिसके बारे में कांग्रेस के सभी नेता बात नहीं कर रहे हैं। न ही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें वास्तव में इसके बारे में बात कर रही हैं।" राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी का नाम लेते हुए कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमले किए हैं और उन पर घोर पूंजीवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed