फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electoral Bond Data BJP BJD received crore 41 companies under probe essel mining

चुनावी चंदा: BJP को जांच के दायरे वाली 41 कंपनियों ने दिए 2471 करोड़; एस्सेल माइनिंग ने BJD को दिए 174.5 करोड़

Fri, 22 Mar 2024 11:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 22 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चुनावी चंदा के आंकड़े सामने आए हैं। जांच के दायरे वाली 41 कंपनियों ने BJP को 2471 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। दूसरी तरफ एस्सेल माइनिंग ने ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) को दिए 174.5 करोड़ रुपये का चंदा दिया है।

विज्ञापन
Electoral Bond Data BJP BJD received crore 41 companies under probe essel mining
चुनावी चंदा लेने वाली पार्टियों में भाजपा और बीजद को मिले करोड़ों रुपये - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

चुनावी बॉन्ड योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहीं 41 कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा को 2,471 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें से 1,698 करोड़ रुपये तो इन एजेंसियों के छापे के बाद दिए गए।
विज्ञापन


30 शेल कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक चंदा दिया
अदालत में याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा किया। उन्होंने कहा कि कम से कम 30 शेल (मुखौटा) कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बॉन्ड खरीदे। उन्होंने कहा कि 33 समूहों, जिन्हें सरकार से 172 प्रमुख कॉन्ट्रेक और परियोजना की मंजूरी मिली है, ने भी चुनावी बॉन्ड के माध्यम से दान दिया है।
विज्ञापन


बीजद को सबसे अधिक, भाजपा को भी दिया दान
आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज ने ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल को सबसे अधिक चंदा दिया है। बीजद जैसे राजनीतिक दल को 174.5 करोड़ रुपये देने वाली इस कंपनी ने कई वर्षों में कुल 223.5 करोड़ रुपये के कुल बॉन्ड खरीदे। इस कंपनी ने बीजेपी को 49 करोड़ रुपये का दान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed