फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections on 56 Rajya Sabha seats of 15 states including Uttar Pradesh on February 27 know all updates

राज्यसभा : उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव; एनडीए को छह सीटों पर बढ़त मिलना तय

Tue, 30 Jan 2024 05:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 Jan 2024 05:33 AM IST
सार

राज्यसभा के 50 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल व छह का तीन अप्रैल को खत्म होगा। इनमें यूपी की दस सीटों के अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 व मध्य प्रदेश-प.बंगाल की 5-5 सीटें हैं।

विज्ञापन
Elections on 56 Rajya Sabha seats of 15 states including Uttar Pradesh on February 27 know all updates
राज्यसभा। - फोटो : ANI

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें सबसे अधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा, उसी दिन नतीजे आएंगे। नामांकन 8 फरवरी को शुरू होगा। परचा दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। परचों की जांच की 16 को होगी और प्रत्याशी 20 तक नाम वापस ले सकेंगे।

विज्ञापन


राज्यसभा के 50 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल व छह का तीन अप्रैल को खत्म होगा। इनमें यूपी की दस सीटों के अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 व मध्य प्रदेश-प.बंगाल की 5-5 सीटें हैं। कर्नाटक-गुजरात में 4-4 सीटों व ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में 3-3 सीटों पर चुनाव होगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की भी 1-1 सीट शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा को सात, सपा को दो सीटें तय 
यूपी में भाजपा को सात सीटें मिलना तय है। सपा की दो सीटें भी तय हैं। आरएलडी की मदद से वह तीसरी सीट जीत सकती है। अभी राज्यसभा में एनडीए के 114 सदस्य हैं जिनमें 93 भाजपा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन व भूपेंद्र की सीट होगी खाली

  • जिन दिग्गजों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, वी मुरलीधरन, पुरुषोत्तम रूपाला, नारायण राणे और मनसुख मांडविया शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का भी कार्यकाल पूरा होगा।
  • भाजपा के अनिल बलूनी, बीजद के प्रशांत नंदा व अमर पटनायक, कांग्रेस के नारनभाई राठवा व अमी याग्निक का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।
  • यूपी : भाजपा सदस्य अनिल अग्रवाल, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजयपाल तोमर, सुधांशु त्रिवेदी और हरनाथ सिंह यादव और सपा सदस्य जया बच्चन का कार्यकाल पूरा हो रहा है।


एनडीए को छह सीटों पर बढ़त मिलना तय
राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को छह सीटों की बढ़त मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए के 114 सदस्य हैं जिनमें भाजपा के 93 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस 30 सदस्यों के साथ उच्च सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में दो सीटों का फायदा होने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस को भाजपा से सीट मिलने की संभावना है। वर्तमान में यह सीट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राज्य पार्टी नेतृत्व अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिमाचल से उतारने वाली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ होने के चलते प्रियंका का यहां से जीतना तय है। राज्यसभा में वापसी के लिए नड्डा को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के बाहर से मैदान में उतरना होगा। बिहार में भाजपा और जदयू के साथ आने से राजद और कांग्रेस के हिस्से वाली दो सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। बिहार में खाली हुई छह सीटों में जदयू व राजद के पास दो-दो और कांग्रेस व भाजपा के पास एक-एक सीट थी। इसी तरह अजित पवार के गुट वाली एनसीपी के सत्ता में आने के कारण महाराष्ट्र में भी एनडीए को दो सीटें मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में खाली हो रही छह सीटों में भाजपा के पास तीन, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के पास एक-एक सीट थीं। गुजरात में कांग्रेस के खाते की दो सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं। कांग्रेस को तेलंगाना में दो सीटों की बढ़त मिलेगी, लेकिन गुजरात में दो और बिहार व पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट का नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed