फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections not fair, take action against EC: Trinamool's Kalyan Banerjee in Lok Sabha

Lok Sabha: 'पिछले कुछ वर्षों में नहीं हुए निष्पक्ष चुनाव, EC के खिलाफ हो कार्रवाई', TMC सांसद ने की मांग

Mon, 10 Mar 2025 04:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

Lok Sabha: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में विफल रहा है। उन्होंने आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्रों का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Elections not fair, take action against EC: Trinamool's Kalyan Banerjee in Lok Sabha
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य कल्याण बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में कथित त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची के मुद्दे को उठाया और चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पिछले कुछ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में विफल रहा है। 

विज्ञापन

निचले सदन में शून्यकाल के दौरान बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले अनेक डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्रों का मुद्दा उठाया था और चुनाव आयो के स्पष्टीकरण को चुनाव  नियमों का उल्लंघन बताया था। टीएमसी सांसद ने कहा कि त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची गंभीर चिंता का विषय है और यह चुनाव नियमावली के नियम 20 का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


'पिछले कुछ वर्षों में नहीं हुए निष्पक्ष चुनाव'
श्रीरामपुर से लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, यह सब पिछले कुछ वर्षों में सामने आया है। पहले ऐसा नहीं होता था। पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या में अचानक वृद्धि कहां से आई है? मतदाता गुजरात और हरियाणा से आ रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग हमेशा कहता है कि उसने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराए हैं। यह स्पष्ट है कि पिछले कुछ वर्षों में कोई पारदर्शी चुनाव नहीं हुए। पिछले कुछ वर्षों में कोई निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए, बिल्कुल नहीं हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'तीन महीने में चुनाव आयोग ने नहीं उठाया कदम'
तृणमूल कांग्रेस के नेता ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने सही तरीके से काम नहीं किया और इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पिछले कुछ समय से डुप्लीकेट 'चुनावी फोटो पहचान पत्र' (ईपीआईसी) नंबरों का मुद्दा उठा रही है। इसके बाद चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह इस मुद्दे का समाधान करने के लिए अगले तीन महीने में कदम उठाएगा। 


चुनाव आयोग ने खारिज किया टीएमसी का दावा
हालांकि, चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई, ताकि अन्य राज्यों के लोग पश्चिम बंगाल में अपना मतदान कर सकें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर समान हो सकते हैं, लेकिन उनके अन्य विवरण जैसे जनसांख्यिकीय जानकारी, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र  अलग-अलग हो सकते हैं। 

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed