फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election: there is also a buzz of assembly elections in Jammu and Kashmir!

Election: चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट, लोकसभा के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की भी सुगबुगाहट!

Tue, 12 Mar 2024 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर चुका है। आयोग 11 मार्च से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान चुनाव आयोग ये भी आकलन कर रहा है कि राज्य में चुनाव कब हो सकते हैं...
loader
Election: there is also a buzz of assembly elections in Jammu and Kashmir!
Election Commission of India - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन सभी के मन में बार बार एक ही सवाल है कि आखिर चुनावों की तारीखों का एलान कब होने जा रहा है। इस बीच खबर है कि आम चुनाव की घोषणा इस हफ्ते के अंत तक हो सकती हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव पूर्व मीटिंग का दौर भी 13 मार्च तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस बार भी आम चुनाव सात-आठ चरणों में हो सकते हैं।

आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर चुका है। आयोग 11 मार्च से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान चुनाव आयोग ये भी आकलन कर रहा है कि राज्य में चुनाव कब हो सकते हैं। इस दौरे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान होने की संभावना है।

बोर्ड परीक्षा और त्योहार देखते हुए तय हो रही चुनाव तारीखें

2019 के आम चुनाव की तारीख 10 मार्च को घोषित की गई। सात चरणों में चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुई थे। जबकि मतों की गिनती 23 मई को हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार और सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जा रही हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इस चुनाव में लगभग 97 करोड़ वोटर वोट देने के लिए योग्य होंगे। आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस बार मतदाताओं की भागीदारी को तय करने के लिए आयोग कई बड़े कदम उठाएगा। पिछली बार 67.1 फीसदी वोटिंग हुई थी।

ओडिशा-आंध्र प्रदेश के साथ क्या कश्मीर के चुनाव भी होंगे?

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के भी कार्यक्रम आएंगे। लेकिन सभी की नजरें इस बात पर भी हैं कि क्या चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का चुनाव कार्यक्रम भी घोषित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे के बाद इस बारे में चर्चा और तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

चुनावों आयुक्तों की नियुक्ति के लिए 14-15 मार्च को होगी बैठक

इस बीच चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को भरने के लिए 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों के नियुक्त होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि चयन समिति सदस्यों की सुविधा के आधार पर 14 या 15 मार्च को बैठक कर सकती है और नियुक्तियां 15 मार्च तक होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed