फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results 2017: Prime Minister Narendra Modi road show in Delhi, after bjp win in up

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में अरुण जेटली के शामिल होने पर संशय

Sun, 12 Mar 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Sun, 12 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Election Results 2017: Prime Minister Narendra Modi road show in Delhi, after bjp win in up
यूपी, उत्तराखंड में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में आज शाम होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक से पहले अरुण जेटली घायल हो गए हैं। जेटली हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। कार्यक्रम के बाद जब वह हैलीकॉप्टर में बैठ रहे थे। उनका पैर फिसल गया और वह बेहोश हो गए। उनके सिर पर चोट आई। इसके कुछ देर बाद वह वह दिल्ली लौट आए। यहां उनके बैठक में शामिल होने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में आज रोड शो कर जनता का अभिवादन करेंगे।वह शाम 6 बजे संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


संसदीय दल की बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर भाजपा विजय जुलूस निकालेगी। इस रोड शो में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता फुलों के साथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इसके लिए आज सुबह अमित शाह के आवास पर बीजेपी के नेताओं की एक बैठक हुई। यह रोड शो ली मेरिडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ली मेरिडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक पैदल जाएंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। ली मेरिडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक की दूरी करीब तीन सौ मीटर है। सड़क के दोनों तरफ खड़े भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी पर फूलों की बरसात करेंगे।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, संसदीय दल की बैठक में होगा फैसला?
भाजपा संसदीय दल की बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो सकता है। वैसे पार्टी गलियारे में यूपी सीएम के लिए जिन नामों पर चर्चा है उसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्य नाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और लखनऊ  के महापौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा का नाम शामिल है। 


हालांकि पार्टी के उच्च पदस्थ लोगों का कहना है कि इनके अलावा भी कोई चेहरा आगे किया जा सकता है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र रावत और अजय भट्ट सबसे आगे माने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed