फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election: Prime Minister Narendra Modi will tour 12 states and attend 29 programs in 10 days

Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ दौरे, 10 दिन में 12 राज्यों के 29 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon, 04 Mar 2024 02:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Mar 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए हैं। पीएम 10 दिन में 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे...
loader
Election: Prime Minister Narendra Modi will tour 12 states and attend 29 programs in 10 days
Election: PM Modi - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने जहां अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं आने वाले दिनों में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक फिर होनी है। चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए हैं। पीएम 10 दिन में 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन में तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में कई योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं इसके बाद तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का दौरा करेंगे, जहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा जाएंगे और चंडीखोल, जाजपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चंडीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। उसी दिन फिर फिर पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे।

छह मार्च को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और बारासात में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बिहार जाएंगे। पीएम बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी सात मार्च को जम्मू कश्मीर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आठ मार्च को पीएम मोदी दिल्ली में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में भाग लेंगे।

नौ मार्च को पीएम मोदी पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे और फिर ईटानगर में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे असम के जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम सेना कमांडर लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल का भी दौरा करेंगे और सिलीगुड़ी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वे आजमगढ़ में कई योजनओं का लोकार्पण करेंगे। 11  मार्च को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 'नमो ड्रोन दीदी' और 'लखपति दीदी' कार्यक्रम से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। शाम को वे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साबरमती और राजस्थान के पोखरण का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात और असम में तीन महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को केरल, तमिलनाडु 28 फरवरी को तमिलनाडु और महाराष्ट्र, एक मार्च को झारखंड और बंगाल और दो मार्च को बंगाल और बिहार का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed