फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election petition of Congress leader Naseem Khan against CM Uddhav Thackeray Hearing in the High Court today

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ कांग्रेस नेता नसीम खान की चुनावी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Fri, 27 Aug 2021 03:51 AM IST
देव कश्यप अमर  उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर  उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Aug 2021 03:51 AM IST
सार

  • उद्धव ठाकरे, अनिल परब, मिलिंद गुनाजी और दिलीप लांडे के खिलाफ की थी शिकायत
  • अक्तूबर 2019 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में नसीम खान बतौर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लांडे के खिलाफ 409 मतों के छोटे अंतर से चांदीवली सीट से चुनाव हार गए थे

विज्ञापन
Election petition of Congress leader Naseem Khan against CM Uddhav Thackeray Hearing in the High Court today
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा से शुरू विवाद के बीच शिवसेना को महाविकास आघाड़ी सरकार में सहयोगी दलों से भी जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान की एक याचिका का है, जिस पर शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता नसीम खान ने शिवसेना विधायक दिलीप लांडे के खिलाफ एक चुनावी याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में पहली बार न्यायमूर्ति एसके शिंदे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। अक्तूबर 2019 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में नसीम खान बतौर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लांडे के खिलाफ 409 मतों के छोटे अंतर से चांदीवली सीट से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


खान ने अपनी याचिका में 20 अक्टूबर, 2019 को शिवसेना अध्यक्ष और अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनके करीबी सहयोगी राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब तथा फिल्म अभिनेता मिलिंद गुनाजी पर चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद भी चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। राज्य में 21 अक्टूबर 2019 को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे पर क्या है आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि उद्धव ठाकरे ने गैरकानूनी तरीके से चुनाव प्रचार किया, जो चुनाव आयोग के मानदंडों के खिलाफ था। इसके परिणामस्वरूप एक गैरकानूनी चुनाव प्रक्रिया हुई जिससे वह महज 409 मतों के अंतर से चुनाव हार गए।


नसीम खान ने अपनी याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार में उनके खिलाफ एक फर्जी वीडियो प्रसारित किया गया था जिसमें उन्हें पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाया गया था। खान ने कहा कि चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed