फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election of YS Jagan Mohan Reddy as a Permanent President of YSRCP rejected by EC

YSRCP: जगन मोहन के पार्टी का स्थायी अध्यक्ष चुने जाने की खबर, चुनाव आयोग ने दी सख्त हिदायत

Wed, 21 Sep 2022 11:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 21 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने वाईएसआरसीपी के स्थायी अध्यक्ष के रूप में वाईएस जगन मोहन रेड्डी को चुने जाने से संबंधित समाचार पर सख्त प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Election of YS Jagan Mohan Reddy as a Permanent President of YSRCP rejected by EC
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

चुनाव आयोग ने वाईएसआरसीपी के स्थायी अध्यक्ष के रूप में वाईएस जगन मोहन रेड्डी को चुने जाने से संबंधित समाचार पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि इस तरह का किसी भी प्रयास अस्वीकार्य है और इसे खारिज किया जाता है।  आयोग ने अपने आदेश में दृढ़ता से कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई जो किसी भी पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को ठुकराती है, स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक है और आयोग के मौजूदा निर्देशों का पूर्ण उल्लंघन है।

विज्ञापन


वाईएसआरसीपी ने बाद में चुनाव आयोग से पुष्टि की थी कि इस मुद्दे पर खबर मीडिया में आई थी और पार्टी ने इस संबंध में एक आंतरिक जांच शुरू की है। आयोग से यह भी कहा था कि तथ्यों का पता चलने पर पार्टी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यूएचएस विश्वविद्यालय का नाम बदलने का विधेयक पास
इस बीच आंध्र प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार को वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (यूएचएस) का नाम बदलकर वाईएसआर यूएचएस करने का एक विधेयक पास किया। इससे पहले विधानसभा ने टीडीपी के 12 सदस्यों को सदन से निलंबित किए जाने के बाद विधेयक पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed