फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election Flashback lal bahadur shastri jawaharlal nehru indira gandhi

सियासत: जब शास्त्री बोले-नेहरू के दिमाग में मैं नहीं, बेटी; मौत से पहले गृह मंत्री के PM बनने का अनुमान लगाया

Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
सार

विष्णु शर्मा अपनी किताब इंदिरा फाइल्स में लिखते हैं, प्रधानमंत्री शास्त्री की कैबिनेट के मंत्री स्वर्ण सिंह ने एक बार मशहूर पत्रकार कुलदीप नैयर से पूछा था कि आपको क्या लगता है, देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

विज्ञापन
Election Flashback lal bahadur shastri jawaharlal nehru indira gandhi
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताशकंद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इस पर खूब बहस व चर्चाएं हुईं, काफी कुछ लिखा गया, लेकिन देश व दुनिया किसी संतोषजनक नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। शायद शास्त्री को पहले ही अपनी मौत का अंदेशा हो गया था, इसीलिए जीते जी उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का नाम भी तय कर लिया था।

विज्ञापन


विष्णु शर्मा अपनी किताब इंदिरा फाइल्स में लिखते हैं, प्रधानमंत्री शास्त्री की कैबिनेट के मंत्री स्वर्ण सिंह ने एक बार मशहूर पत्रकार कुलदीप नैयर से पूछा था कि आपको क्या लगता है, देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इस पर नैयर ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री शास्त्री से हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया था। शास्त्री ने नैयर से कहा था, अगर मैं अगले दो साल में मर जाता हूं, तो मेरी उत्तराधिकारी इंदिरा गांधी होंगी, लेकिन यदि मैं और जीता हूं तो वाईबी चव्हाण प्रधानमंत्री होंगे। चव्हाण उस वक्त रक्षा मंत्री थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शास्त्री पार्टी व सरकार में इंदिरा के बढ़ते दखल को भी साफ तौर पर देख पा रहे थे। कुलदीर नैयर ने इस बारे में भी बताया था। नैयर उस वक्त सूचना विभाग में काम कर रहे थे और शास्त्री बिना पोर्टफोलियो के मंत्री थे। एक दिन शास्त्री ने कुलदीप नैयर से कहा, राजनीति से संन्यास लेकर मैं इलाहाबाद में रहूंगा। इस पर नैयर ने उन्हें ऐसा विचार दिल से निकालने की सलाह देते हुए कहा कि बतौर उत्तराधिकारी नेहरूजी के मन में आपका नाम है। इस पर शास्त्री ने जवाब दिया, उनके दिमाग में तो उनकी पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed