{"_id":"5d56c3618ebc3e89666d22fd","slug":"election-commission-writes-a-letter-to-law-ministry-for-linking-voter-id-cards-with-aadhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग की कानून मंत्रालय को चिट्ठी, वोटर कार्ड को आधार से जोड़ा जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग की कानून मंत्रालय को चिट्ठी, वोटर कार्ड को आधार से जोड़ा जाए
Fri, 16 Aug 2019 08:33 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की मांग की है। आयोग ने लिखा कि उसे ये अधिकार दिया जाए कि वह वोटर आई कार्ड को आधार से जोड़ सके जिससे फर्जी वोटर कार्ड पर रोक लगाई जा सके। आयोग ने कहा कि ये कदम देशहित में भी है।
हालांकि चुनाव आयोग पहले भी जुलाई 2017 में सरकार से इस विषय पर निवेदन कर चुका है लेकिन तब आधार का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण सरकार इसे टालती रही। लेकिन एक बार फिर आयोग ने इस मांग को दोहराया है और उसे उम्मीद है कि शायद सरकार इस बार कोई उचित कदम उठाएगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में फर्जी मतदान रोकने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की मांग की थी।