फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission transfer order non cadre officers in four states

EC: चुनाव आयोग ने चार राज्यों में गैर-कैडर अफसरों के तबादले का दिया आदेश, ये नाम हैं शामिल

Thu, 21 Mar 2024 02:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Mar 2024 02:03 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने ओडिशा के ढेंकानाल के जिलाधिकारी, देवगढ़, कटक ग्रामीण इलाके के एसपी के नाम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिले के जिलाधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Election commission transfer order non cadre officers in four states
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने चार राज्यों के गैर-कैडर अधिकारियों, जो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पदों पर तैनात हैं, उनके तबादले के आदेश दिए हैं। जिन राज्यों के अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें गुजरात में छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण इलाकों के एसपी, पंजाब राज्य के पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिले के एसएसपी शामिल हैं।  
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों के तबादले का दिया आदेश
चुनाव आयोग ने ओडिशा के ढेंकानाल के जिलाधिकारी, देवगढ़, कटक ग्रामीण इलाके के एसपी के नाम भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिले के जिलाधिकारी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने पंजाब में बठिंडा के एसएसपी, असम में सोनितपुर के एसपी का भी तबादला किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि उन्होंने नेतृत्वकर्ता पदों पर तैनात गैर-कैडर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिसके तहत आयोग ने आठ गैर-कैडर एसपी और एसएसपी अधिकारियों और पांच गैर-कैडर जिलाधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है। दरअसल जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से कुछ के राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। सोनितपुर के एसपी सुशांत बिस्व सरमा, राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा के भाई हैं। इसी तरह पंजाब में एसएसपी भटिंडा हरननबीर सिंह गिल कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल के भाई हैं। 
विज्ञापन


छह राज्यों के गृह सचिवों के तबादले का भी दिया था आदेश
इससे पहले चुनाव आयोग ने 18 मार्च को भी देश के विभिन्न राज्यों के गृह सचिवों का तबादला करने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और पश्चिम बंगाल के डीजीपी का भी तबादला करने का आदेश दिया था। आयोग ने बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों का तबादला करने का भी आदेश दिया था। आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने के आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते ही देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। तारीखों के एलान के वक्त चुनाव आयोग ने कहा था कि वे निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे, ऐसे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों को भी निष्पक्ष चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed