फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission to introduce new feature in symbol loading process to enhance transparency

Election Commission: सिंबल लोडिंग प्रक्रिया में नया फीचर लाएगा चुनाव आयोग, मतदान प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

Tue, 11 Jul 2023 08:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 08:00 PM IST
सार

कानून मंत्रालय के दस्तावेज के मुताबिक, हितधारक क्रॉस-चेक करने के लिए इसे मॉनिटर या टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यह फीचर सिंबल लोडिंग यूनिट में जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Election Commission to introduce new feature in symbol loading process to enhance transparency
Election Commission of India - फोटो : Social Media

विस्तार

चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग पेपर ट्रेल मशीनों की सिंबल लोडिंग प्रक्रिया में एक नया फीचर लेकर आया है। कानून मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक नया फीचर वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रायल (VVPATs) मशीन पर अपलोड किए गए उम्मीदवारों के सीरियल नंबर, सिंबल और उनके नाम दिखाएगा। 

विज्ञापन


कानून मंत्रालय के दस्तावेज के मुताबिक, हितधारक क्रॉस-चेक करने के लिए इसे मॉनिटर या टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यह फीचर सिंबल लोडिंग यूनिट में जोड़ा गया है। बता दें कि 2019 के बाद से अधिक पारदर्शिता के लिए हर विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा सीटों पर पांच मतदान केंद्रों से वीवीपीएटी (पेपर ट्रेल मशीन) पर्चियों का मिलान ईवीएम गणना के साथ किया जाता है।
विज्ञापन


पेपर ट्रेल मशीन की पर्चियों और ईवीएम में अंतर नहीं
गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ पिछले साल के अंत में हुए सात उपचुनावों में पेपर ट्रेल मशीन की पर्चियों और ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती में कोई फर्क नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर को सात सेकंड तक दिखाई देती है स्लिप
ईवीएम से वोट डालने के बाद VVPAT स्लिप सात सेकंड के लिए एक विंडो में दिखाई देती है, जिससे मतदाता यह चेक कर सकें कि उन्होंने जिस उम्मीदवार को वोट डाला है, वह उसे गया है या नहीं। इसके बाद स्लिप एक टोकरी में गिर जाती है। ईवीएम की तरह वीवीपैट भी बाहरी पावर सप्लाई का उपयोग नहीं करती है और एक इंटरनल पावर पैक पर चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed