{"_id":"59d107234f1c1bcc538b5299","slug":"election-commission-said-sharad-yadav-to-file-fresh-plea-before-appear-for-jdu-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद यादव को राहत, चुनाव आयोग ने नए आवेदन के साथ ने पेश होने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शरद यादव को राहत, चुनाव आयोग ने नए आवेदन के साथ ने पेश होने को कहा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यूनाइटेड) के बागी शरद यादव गुट को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपना दावा करने के लिए एक और बार पक्ष रखने का मौका दिया है। आयोग ने कहा है कि वे अपनी मांगों के समर्थन में दस्तावेजों के साथ पेश हों।जनता दल (यूनाइटेड) के बागी शरद यादव गुट को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपना दावा करने के लिए एक और बार पक्ष रखने का मौका दिया है।
विज्ञापन
शरद यादव ने एक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को पार्टी के इस गुट को लिखित में दिया था कि ‘अपने दावे के समर्थन में सबूत संबंधी दस्तावेज के साथ आप नया आवेदन दायर कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द नया आवेदन देंगे। इससे पहले शरद यादव गुट ने आयोग को सूचित किया था कि वह 17 सितंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन करेगा, जिसके बाद 8 अक्तूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।
विज्ञापन
पढ़ें- गुजरात चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन करेगा JDU का शरद गुट
विज्ञापन
पार्टी ने अपने दावे के पक्ष में जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए चार हफ्ते का वक्त मांगा था। दरअसल, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू ने पिछले दिनों महागठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया था और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके बाद शरद यादव ने विपक्षी कांग्रेस और पार्टियों के साथ हाथ मिलाकर जदयू के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान कर दिया।