Bengal: उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र से BSF के जवान को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया, छेड़छाड़ करने का लगा आरोप
Election Commission: चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि वे पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी
विस्तार
चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा, "हमने उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। हम पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।"
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने लगभग 30,000 पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय बलों के 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।
भाजपा उम्मीदवार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
पांचवें चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को उनके घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं।
#WATCH | West Bengal: An argument erupts between BJP candidate from Barrackpore Lok Sabha seat Arjun Singh and a TMC worker, in North 24 Parganas.
— ANI (@ANI) May 20, 2024
Arjun Singh alleges that the TMC workers are not letting people come out of their houses to cast their votes for the fifth phase of… pic.twitter.com/44fBIB7wce
मतदान केंद्र में एक व्यक्ति से भिड़ीं लॉकेट चटर्जी
हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और खुद को पोलिंग एजेंट बताने वाले व्यक्ति के बीच झड़प हो गई। लॉकेट चटर्जी ने बताया कि वह व्यक्ति टीएमसी का एजेंट है। भाजपा सांसद बाद में उस व्यक्ति को मतदान केंद्र से बाहर ले गई। मीडिया से बात करते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा, "वह एक टीएमसी का एजेंट था। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था। वह मतदान केंद्र के अंदर जाकर लोगों से टीएमसी के लिए वोट डालने के लिए कह रहा था। पुलिस कुछ नहीं कर रही है।"
#WATCH | West Bengal: An argument broke out between BJP MP and candidate from Hooghly, Locket Chatterjee and a person who was claiming to be a polling agent, at a polling station in Dasghara High School under Hooghly Lok Sabha Constituency
— ANI (@ANI) May 20, 2024
Locket Chatterjee alleged that he was… pic.twitter.com/OT1LEJytQE