LIVE: हिमाचल विधानसभा चुनावों का ऐलान कुछ देर में, गुजरात पर अभी निर्णय नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। थोड़ी देर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा।
LIVE अपडेट्स:
हिमाचल विधानसभा चुनाव: पहली बार देश के किसी राज्य में हर बूथ पर होगा VVPAT से चुनाव
हिमाचल प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल: चुनाव आयोग
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।
Election Commission to announce schedule for Assembly Elections to Gujarat and Himachal Pradesh today.
— ANI (@ANI) October 12, 2017
पढ़ें: हिमाचल में कभी भी लागू हो सकती है चुनाव आचार संहिता, सीईओ दिल्ली रवाना
हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इस तिथि से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है, जबकि गुजरात विधानसभा का पहला सत्र 23 जनवरी को हुआ था।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा में 68 सीटें हैं और यहां जीत के लिए 35 सीटों की जरूरत है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है और कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान की जिम्मेदारी राज्य के सीएम वीरभद्र सिंह पर है।
हिमाचल में कांग्रेस की पकड़ मजबूत रखेंगे वीरभद्र
राज्य के सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि वह शिमला शहर के अलावा कहीं से भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वीरभद्र ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सूचियां तैयार हैं और इन पर जल्दी फैसला हो जाएगा।
वीरभद्र बोले कि सिटिंग विधायकों में से अधिकांश को टिकट मिलेंगे। उन्होंने यह बात शिमला में पर्यटन निगम के हॉली डे होम में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। युवा कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने में असमंजस में हैं।