फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Chief Electoral Officer Meeting with dc and sp

हिमाचल में कभी भी लागू हो सकती है चुनाव आचार संहिता, सीईओ दिल्ली रवाना

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
State Chief Electoral Officer Meeting with dc and sp
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए है। दरअसल चुनाव की तारीखों के कयास के बीच प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को सूबे के सभी डीसी एसपी के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के बाद सीईओ ने सभी डीसी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियानों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को आरओ नेट माड्यूल तथा बूथ स्तरीय योजना में लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद सीईओ दिल्ली रवाना हो गए। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग चुनावी तैयारियों की वर्तमान स्थिति जानने के बाद कभी भी आचार संहिता लागू कर सकता है। 

राज्य के जिला निर्वाचन अधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान के दौरान प्राप्त फार्म संख्या 6, 7 व 8 का अंतिम निपटारा करने तथा लंबित मतदाता फोटो पहचान पत्रों का वितरण यथाशीघ्र करने को कहा।

मतदाता सूचियों के पुन: सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाएः राजपूत

State Chief Electoral Officer Meeting with dc and sp

इसके अतिरिक्त, मतदाता सूचियों से हटाए गए मतदाताओं के पुन: सत्यापन के कार्य को समयबद्ध निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता लागू होने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए अभी से तैयार रहने को कहा। 

इसके अलावा सभी प्रकार का भुगतान ई लेन-देन अथवा कैशलेस सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियों की डेली रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। साथ ही उन्होंने कुछ छूटे मतदान केन्द्रों में शीघ्र रैम्प के निर्माण के भी निर्देश दिए ताकि दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

बैठक के दौरान कांगड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान के दौरान जिला में 29 हजार 27 नये मतदाताओं का पंजीकरण करने की जानकारी दी। बताया कि बूथ स्तर अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

वेब कास्टिंग के लिए 429 स्थल चिन्हित

State Chief Electoral Officer Meeting with dc and sp

साथ ही वेब कास्टिंग के लिए जिला में 429 स्थल चिन्हित किए गए हैं। हमीरपुर, चंबा, मंडी आदि जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने भी अपने जिलों की वर्तमान स्थिति से सीईओ को अवगत कराया। 

राजपूत ने बताया कि स्वीप के अंतर्गत प्रसिद्ध गायिका अर्शदीप कौर तथा क्रिकेटर ऋषि धवन को आइकान बनाया गया है। इसी प्रकार सिरमौर जिले में ग्रेट खली, दिनेश शर्मा व सीता गोसाई स्वीप गतिविधियों के आइकान बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed