फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission of India c vigil application lok sabha polls news in hindi

Lok Sabha Polls: सी-विजिल एप से मिलीं 79 हजार शिकायतें, चुनाव आयोग का दावा- 99 फीसदी का हुआ समाधान

Fri, 29 Mar 2024 02:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Mar 2024 02:44 PM IST
सार

आयोग ने बताया कि 58,500 शिकायतें अवैध बैनर होर्डिंग्स को लेकर दर्ज की गई थी, जबकि 1,400 शिकायतें पैसे, उपहार बांटने और शराब वितरित करने के संबंध में थे। वहीं तीन प्रतिशत शिकायतें संपत्ति को नष्ट करने को लेकर थी।

विज्ञापन
Election Commission of India c vigil application lok sabha polls news in hindi
चुनाव आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप को आचार संहिता का उल्लंघन को चिन्हित करने के लिए एक प्रभावशाली उपकरण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से इस एप के माध्यम से 79,000 से अधिक शिकायतें मिलीं है। आयोग ने आगे बताया कि 99 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का समाधान कर दिया गया है । उनमें से 89 प्रतिशत का समाधान 100 मिनट में किया गया है। 
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि 58,500 शिकायतें अवैध बैनर होर्डिंग्स को लेकर दर्ज की गई थी, जबकि 1,400 शिकायतें पैसे, उपहार बांटने और शराब वितरित करने के संबंध में थे। वहीं तीन प्रतिशत शिकायतें संपत्ति को नष्ट करने को लेकर थी। डराने-धमकाने की 535 शिकायतों में से 529 का समाधान हो चुका है। एक हजार शिकायतें निषिद्ध अवधि के बाद प्रचार करने से संबंधित थी।
विज्ञापन


बता दें कि 16 मार्च को सात चरण के चुनाव की घोषणा की गई थी और मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा, जो कि एक जून तक चलेगा। नतीजे चार जून को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed