फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Notification People associated with 13 essential services will be able to vote by postal ballot including journalists

चुनाव आयोग: 13 आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग डाक मतपत्र से डाल सकेंगे वोट, पत्रकारों को भी मिलेगी सुविधा

Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
सार

इससे पहले आयोग ने 80 साल और उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए डाक मत की सुविधा दी थी।

विज्ञापन
Election Commission Notification People associated with 13 essential services will be able to vote by postal ballot including journalists
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करके पत्रकारों और 12 अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी है। पत्रकारों के लिए आयोग से अधिकृत मीडियाकर्मी होना अनिवार्य है। डाक मतपत्र के इस्तेमाल के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बकायदा पांच राज्यों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने 80 साल और उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए डाक मत की सुविधा दी थी। यह सुविधा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात होने के कारण अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित ना होने वाले वोटरों की श्रेणियों के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, भारतीय खाद्य निगम, ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, पोस्ट एंड टेलीग्राम, रेलवे, बीएसएनएल, बिजली, स्वास्थ, अग्निशमन, यातायात सेवाओं और संबंधित नागरिक विभागों से संबंधित कर्मचारी और अधिकारी यदि कार्यालय कार्य के कारण निर्धारित बूथों पर मतदान से वंचित रहते हैं, तो वह इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक मतपत्र से मतदान करने की इच्छा रखने वाले संबंधित मतदाता को जरूरी विवरण देकर फार्म भरना होगा। इसमें इच्छुक मतदाता को रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म 12बी के माध्यम से एक अनुरोध पत्र देना होगा। इसके साथ ही संबंधित संस्था की तरफ से नियुक्त नोडल अफसर से आवेदन अग्रसारित करवाना होगा। ये अर्जी मतदान के एलान की तारीख से संबंधित चुनाव के नोटिफिकेशन की तारीख के बीच पांच दिन के अंदर रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंच जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed