फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission gives clarification regarding Nandigram seat

पश्चिंम बंगाल: नंदीग्राम को लेकर आयोग ने दी सफाई

Wed, 05 May 2021 05:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 May 2021 05:41 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग ने नंदीग्राम विधानसभा सीट के सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा

विज्ञापन
Election Commission gives clarification regarding Nandigram seat
Election commission - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिंम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीटों नंदीग्राम को लेकर टीएमसी एक के बाद एक आरोप लगाकर आयोग को घेर रही है। लिहाजा मंगलवार को नंदीग्राम में दुबारा मतगणना की मांग खारिज करने और टीएमसी द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि पुर्नमतगणना का अधिकार रिटर्निंग अफसर-आरओ का है।  इस सीट  पर ममता और उनके पुराने सिपहसलार रहे सुवेंदु अधिकारी के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। कभी ममता तो कभी सुवेंदु पूरी मतगणना के दौरान बढ़त  बनाते और पिछड़ते रहे।
विज्ञापन


अंत में अधिकारी ने दीदी को 19 सौ से  ज्यादा वोटों से पराजित कर दिया। आयोग ने नाराजगी जाहिर की है कि मुख्य सचिव को आरओ को सुरक्षा देने के आदेश के बावजूद उन्हें राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नंदीग्राम में कड़े मुकाबले में मिली हार को टीएमसी पचा नहीं पाई और ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि मनमानी की जा रही है। रिटर्निंग अफसर को पुर्नमतगणना के लिए धमकाया गया था।

इसलिए उसने टीएमसी की फिर से मतगणना कराने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने रिटर्निंग अफसर के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीमकोर्ट में इंसाफ की लड़ाई लड़ने का एलान किया था। इस पर आयोग ने साफ कर दिया है कि किसी भी चुनावी क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर सर्वोसर्वा होता है। उसी के पास इलाके में  पुर्नमतगणना नामांकन और मतदान का अधिकार होता है।  

उसी के पास फिर से मतदान कराने का भी अधिकार होते है। वह चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए मौजूदा कानून प्रणाली के अनुसार काम करता है।  

नंदीग्राम में मतगणना का दौरान हर राउंट की गिनती के बाद किसी भी एजेंट ने विरोध नहीं किया और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी जो रिपोर्ट प्राप्त हुई। उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भी यहां की मतगणना पर अपनी रिपोर्ट दी है।


इसलिए आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस विधानसभा क्षेत्र की सभी मतपेटियां और रिकार्ड सुरक्षित रखने को कहा है। सभी ईवीएम और वीवीपीएट और वीडियो रिकार्डिंग और संबधित दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा है।  साथ ही आवश्यकता मुताबिक सुरक्षा उपाय सुनिश्नित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed