फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission demands permanent powers to curb political ads

राजनीतिक प्रचार पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है चुनाव आयोग

Mon, 08 Aug 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
Election commission demands permanent powers to curb political ads
भारतीय निर्वाचन आयोग

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग ने सरकार से अपनी शक्तियों को बढ़ाने की मांग की है जिससे कि अखबारों में आने वाले राजनीतिक प्रचारों पर रोक लगाया जा सके। साथ ही आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्रवाई भी की जा सके। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आयोग ने इसके लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन कर स्थायी कानूनी अधिकार दिये जाने की सिफारिश की है। चुनाव आयोग ने पिछले साल हुए बिहार चुनाव के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए समाचार पत्रों में निकलने वाले राजनीतिक प्रचारों पर संविधान की धारा 324 के अंतर्गत रोक लगा दिया था। यह प्रचार 4 नवंबर 2015 को राज्य के चार बड़े हिन्दी दैनिकों में छापे गए थे जिसमें 'गाय' के मुद्दे को प्रचारित किया गया था। 

विज्ञापन

अखबारों को भी लाए दायरे में

Election commission demands permanent powers to curb political ads
tamilnadu voting - फोटो : bbc

आयोग ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथी दल के लोग लगातार गाय का निरादर कर रहे हैं जो प्रत्येक भारतीय के लिए आस्था का विषय है और नीतीश अबतक चुप हैं। यह बातें आयोग ने कानून सचिव के साथ हुई बैठक में कही और अपनी विधाई शक्तियों को बढ़ाने की भी मांग की।

कानून सचिव जी नारायण राजू के साथ 27 मई को हुई बैठक में आयोग ने इस बात की भी मांग की कि लोक प्रतिनिधित्व कानून के सेक्शन 126 में संशोधन कर उसमें प्रिंट मीडिया को भी सम्मिलित किया जाए। मौजूदा कानून में वोटिंग के 48 घंटे पहले तक टीवी, अखबार, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों से प्रचार पर प्रतिबंध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed