फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission cVIGIL app to be used in upcoming Assembly Elections of Uttar Pradesh Uttarakhand Punjab Goa Manipur all you need to know in Hindi

cVIGIL App: चुनाव में गड़बड़ी की एप के जरिए शिकायत कर सकते हैं मतदाता, 100 मिनट में होगी कार्रवाई, जानिए सब कुछ

Sat, 08 Jan 2022 06:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 Jan 2022 06:11 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने आज प्रेस वार्ता के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि मतदाता सीविजिल एप का उपयोग कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की किसी भी घटना की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पढ़िए इस एप की विशेषताएं क्या हैं और यह कैसे काम करता है।

विज्ञापन
Election Commission cVIGIL app to be used in upcoming Assembly Elections of Uttar Pradesh Uttarakhand Punjab Goa Manipur all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मतदाता शिकायत कर सकें, इसके लिए आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीविजिल (cVIGIL) एप लॉन्च किया था। इस एप का इस्तेमाल इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी किया जाएगा।

विज्ञापन

आयोग का दावा है कि इस एप के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी का सबूत देने के लिए मतदाता फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। यानी इस एप के जरिए मतदाता भी चुनाव में निगरानी कर सकते हैं। एप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिख कर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं। 

विज्ञापन

इस तरह काम करता है यह एप, आप भी बनें जिम्मेदार वोटर
यह एप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको फोन नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा।

ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आप आयोग को गड़बड़ी की जानकारी पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं मतदाता
इसके बाद अगर आपको कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ दिखता है तो आप इसके माध्यम से उसकी शिकायत कर सकेंगे। एप में प्रत्याशी की जानकारी भी हासिल की जा सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से निर्वाचन आयोग सभी चुनावों में इस एप का उपयोग करता आया है। प्ले स्टोर से इस एप को 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए इस एप को प्रोत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन

सीईसी चंद्रा ने मतदाताओं से की एप का उपयोग करने की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव के दौरान गड़बड़ियों को रोकने के लिए मतदाताओं से अपील की है कि वह इस एप का उपयोग करें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि वोट पाने के लिए पैसे बांटने या उपहार देने की घटनाओं की जानकारी इस एप के माध्यम से मतदाता हम तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर निर्वाचन आयोग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed