{"_id":"607ca2d48ebc3e8dc4569515","slug":"election-commission-ban-on-sayantan-basu-and-sujata-mondal-for-24-hour-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग ने शायंतन बसु और सुजाता मडंल पर 24 घंटे का लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग ने शायंतन बसु और सुजाता मडंल पर 24 घंटे का लगाया प्रतिबंध
Mon, 19 Apr 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:51 AM IST
सार
- यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगा है।
विज्ञापन
सुजाता मंडल
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में रविवार को चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता शायंतन बसु और तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा नेता शायंतन बसु ने उकसाने वाला बयान दिया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं, टीएमसी नेता सुजाता मंडल पर यह प्रतिबंध एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान उनके अनुसूचित जाति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर लगाया गया है। यह प्रतिबंध 18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक के लिए लगा है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 16 अप्रैल को शाम 7 बजे तक के लिए प्रभावी था।
विज्ञापन