फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission asked X to remove posts of some parties and leaders

EC: चुनाव आयोग ने X से हटवाईं सियासी नेताओं और दलों की पोस्ट, कहा- आचार संहिंता का उल्लंघन हुआ

Wed, 17 Apr 2024 02:03 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 02:03 AM IST
सार

EC: चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को कुछ चुनिंदा पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। यह पोस्ट वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एन चंद्रबाबू नायडु और बिहार के उम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हैं।

विज्ञापन
Election Commission asked X to remove posts of some parties and leaders
चुनाव आयोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को कुछ चुनिंदा पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। यह पोस्ट वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एन चंद्रबाबू नायडु और बिहार के उम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हैं। आयोग ने इन पोस्ट को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए यह आदेश दिया है। एक्स ने मंगलवार को बयान जारी आयोग के इस आदेश के बारे में जानकारी दी। आयोग ने इन पोस्ट को हटाने का आदेश 2 और 3 अप्रैल को जारी किया था और इस बारे में 10 अप्रैल को दोबारा ईमेल भेजा गया। आयोग ने कहा है कि एक्स यदि इन पोस्ट को हटाने में विफल रहता है तो यह स्वैच्छिक नैतिक कोड का उल्लंघन होगा।

विज्ञापन


एक्स ने बयान में कहा, चुनाव आयोग ने निर्वाचित नेताओं, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से साझा किए गए राजनीतिक बयानों को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने इन पोस्ट को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया है। एक्स ने कहा, इस आदेश का पालन करते हुए हमने चुनाव अवधि तक इन पोस्ट को स्थगित रखने का फैसला लिया है। हालांकि हम इस तरह के कदमों को लेकर चिंतित हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी को इन पोस्ट और राजनीतिक बयानों पर सामान्य रूप से लागू होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed