{"_id":"67c5db2752bd4585ed0d2fc9","slug":"election-commission-announced-bye-elections-for-5-vacancies-in-maharashtra-legislative-council-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उप-चुनाव की घोषणा, 27 मार्च को होगा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उप-चुनाव की घोषणा, 27 मार्च को होगा मतदान
Mon, 03 Mar 2025 10:09 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:09 PM IST
सार
Maharashtra Legislative Council: राज्य निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में पांच एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) की जीत के कारण उप-चुनाव की जरूरत पड़ी है।
विधानसभा में प्रवेश करने वाले एमएलसी में से तीन भाजपा से हैं। इसके अलावा एक शिवसेना और एक एनसीपी से हैं। तीनों दल सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक हैं। भाजपा के पास 132 विधायक हैं, शिवसेना के पास 57 और एनसीपी के पास 41विधायक है। जिसके कारण निचले सदन में उनकी स्थिति मजबूत है। संख्याबल को देखते हुए ये माना जा रहा है कि, इन सभी पांचों सीटों पर महायुति गठबंधन आसानी से जीत हासिल कर लेगा।
इन विधायकों की खाली हुई सीटें
विधान परिषद से पांच विधायक विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। जिसके चलते उनकी सीटें खाली हो गई हैं। आयोग ने इन सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इन विधायकों में आमश्या पडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विधान परिषद के उप-चुनाव का कार्यक्रम:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 मार्च 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 18 मार्च 2025
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2025
मतदान की तिथि: 27 मार्च 2025
मतदान का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
मतगणना: 27 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे