{"_id":"5f855159fff9805947451c6c","slug":"election-commission-announce-dates-for-elections-to-11-rajya-sabha-seats-to-be-completed-before-11th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए घोषित की चुनाव तारीख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए घोषित की चुनाव तारीख
Tue, 13 Oct 2020 12:53 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
Voting to be held on 9th November and counting to be conducted on the same day. https://t.co/0P3eVseptB
— ANI (@ANI) October 13, 2020विज्ञापन
अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन