फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission advisory States take help of NCC-Scouts Guides to protect themselves from heat wave

EC: लू और गर्मी से बचाव के लिए राज्य एनसीसी-स्काउट्स-गाइड की लें मदद, चुनाव आयोग ने जारी किया परामर्श

Wed, 27 Mar 2024 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:27 AM IST
सार

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ आसन्न गर्मी की लहर के प्रभाव को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से जारी 'क्या करें और क्या न करें' का एक सेट भी साझा किया है।

विज्ञापन
Election Commission advisory States take help of NCC-Scouts Guides to protect themselves from heat wave
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए परामर्श जारी किया है। इसमें मतदान कर्मियों को एहतियात बरतने के साथ ही सभी मतदान केंद्रों न्यूनतम सुविधाओं और अन्य सुविधाओं का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा मतदाताओं की लाइनों के प्रबंधन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स गाइड के स्वयंसेवकों की सहायता लेने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, शौचालय, साइनेज के साथ मतदान की बारी आने तक इंतजार के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सोमवार को जारी चुनाव आयोग के परामर्श में कहा गया है कि मौसम विभाग ने देश के आगामी दिनों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावनाओं के संकेत दिए हैं। खास तौर पर मार्च से जून तक लू चलने के संकेत दिए हैं। ब्यूरो

विज्ञापन

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ आसन्न गर्मी की लहर के प्रभाव को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से जारी 'क्या करें और क्या न करें' का एक सेट भी साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed