फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election campaign stop for Maharashtra and Haryana Assembly Elections, voting on 21 october

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, कल होगा मतदान

Sun, 20 Oct 2019 03:36 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 20 Oct 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Election campaign stop for Maharashtra and Haryana Assembly Elections, voting on 21 october
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। यहां 21 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। इसके अलावा 21 अक्तूबर को ही कई राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार है, वहीं हरियाणा में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। दोनों राज्यों में भाजपा फिर से सत्ता में आने की कोशिश में है। जबकि, कांग्रेस दोबारा अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है। चुनाव प्रचार के दौरान इन दलों ने एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं चूका। चुनाव प्रचार में भाजपा ने बाकी दलों को पीछे छोड़ दिया। भाजपा का तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे कई दिग्गज नेता जुटे। भाजपा ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने का मुद्दा उछाला जिस पर सियासत गर्म रही। विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा को घेरा वहीं भाजपा ने हर रैली में सावरकर को भारत रत्न देने की मांग दोहराई। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने पाकिस्तान और कश्मीर का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया जिसके आगे कांग्रेस-एनसीपी कमजोर नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा 

वहीं हरियाणा में इस बार मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस, जजपा, हजकां कमजोर नजर आ रहे हैं। यहां चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम बड़े दिग्गज नजर आए। सांसद सनी देओल और हेमा मालिनी ने भी रोड शो किए। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने जोर लगाया और कई रैलियों को संबोधित किया। उनका मुख्य फोकस आर्थिक मंदी पर रहा और उन्होंने मोदी सरकार पर तीखे सवाल दागे। कांग्रेस में फूट के चलते वह कमजोर नजर आ रही है। मतदान के मद्देनजर यहां 75 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।  

 

देश में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। इस सभी सीटों पर भी 21 अक्तूबर को मतदान होगा। अरुणाचल-1, असम-4, बिहार-5, छत्तीसगढ़-1, गुजरात-4, कर्नाटक-16, केरल-5, मध्यप्रदेश-1, मेघालय-1, ओडिशा-1, राजस्था-2, सिक्कम-3, तमिलनाड़ु-2, तेलंगाना-1, उत्तर प्रदेश-11 सहित कुल 64 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

यूपी में 11 सीटों पर उपचुनाव

यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में सहानपुर की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।



यूपी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने चुनावी सभाएं और बैठकें की हैं। वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed