फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2021: Now the country starts moving towards lockdown

चुनाव खत्म: अब लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा देश, दो राज्यों ने की घोषणा

Mon, 03 May 2021 05:16 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 May 2021 05:16 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने दूसरी बार दी सलाह, तत्काल राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की
  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और यूपी में पंचायती चुनाव खत्म होने के बाद राज्यों में लॉकडाउन की घोषणाएं शुरू
  • कम से कम दो सप्ताह का लॉकडाउन लगेगा प्रभावित राज्यों में
  • हरियाणा, ओडिशा सहित कुछ राज्यों ने घोषणाएं भी कीं

विज्ञापन
Election 2021: Now the country starts moving towards lockdown
lockdown - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अब देश लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। रविवार को राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने जहां दोबारा से दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। वहीं हरियाणा, ओड़िशा सहित कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल बीते पांच सप्ताह से देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हर दिन तेजी से फैलते संक्त्रस्मण ने अब तक अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। 12 राज्यों में संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अनुसार 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है। जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है। ऐसे में इन इलाकों में एक सख्त लॉकडाउन की आवश्यकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले भी राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने सरकार से संक्रमण प्रभावित जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की थी लेकिन कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। अब एक बार फिर टास्क फोर्स ने कम से कम दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। इस टीम में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी शामिल हैं जिन्होंने एक दिन पहले ही सख्त लॉकडाउन लगने की पैरवी भी की है।


पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती। वह लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने राज्यों से भी कहा था कि लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में ही किया जाए। इस वक्त देश के लिए दवा भी और कढ़ाई की आवश्यकता है।

इन राज्यों ने की घोषणा
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि आगामी तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा। पिछले साल की तरह इस दौरान भी पूरी तरह राज्य बंद रहेगा। वहीं ओडिशा सरकार ने आगामी पांच से 19 मई के बीच संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 10 मई तक कर्फ्यू लगाया हुआ है जिसे लॉकडाउन में भी राज्य सरकार परिवर्तित कर सकती है। जानकारी मिल रही है कि अन्य राज्यों में भी जल्द ही लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed