फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde party workers appeal to be ready give another defeat Shiv Sena UBT in upcoming civic elections

सियासत: महायुति में रार की अटकलों को शिंदे ने किया खारिज, कहा- UBT को निकाय चुनाव में भी पटखनी देने को तैयार

Wed, 19 Feb 2025 01:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 01:08 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे एक बार फिर आगामी नगर निगम चुनाव में शिवसेना यूबीटी को शिकस्त देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि वह पिछले विधानसभा चुनाव में यूबीटी को करारा झटका दे चुके हैं। इस बार भी उन्हें ऐसा ही करना है। 

विज्ञापन
Eknath Shinde party workers appeal to be ready give another defeat Shiv Sena UBT in upcoming civic elections
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महायुति में नाराजगी की अटकलों को सिरे से नकार दिया। इसिके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी निकाय चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को एक बार फिर हराने के लिए तैयार रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने विधानसभा चुनावों में शिवसेना-यूबीटी को करारा झटका दिया। अब हमें नगर निगम चुनावों में भी ऐसा ही करना है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को आगे बढ़ना है। बता दें कि अभी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित नगर निगम चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


सत्तारूढ़ शिवसेना प्रमुख शिंदे ने भाजपा नीत महायुति सरकार में 'शीत युद्ध' की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन मुंबई के साथ ही पूरे महाराष्ट्र के विकास पर केंद्रित है। 
विज्ञापन


सरकार की नीति और कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें और सुनिश्चित करें कि पिछले ढाई साल में सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक निकाय वार्ड में शिवसैनिक और एक पार्टी शाखा होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी मुंबई को राज्य से अलग नहीं कर सकता: शिंदे
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही कुछ दल मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रचते हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी मुंबई को राज्य से अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लंबित विकास कार्यों और क्लस्टर विकास में तेजी ला रही है। उन्होंने कहा कि हम पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के लिए काम करते हैं। 

CM पद के लालच में अलग हुई शिवसेना
कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे ने विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लालच में (जून 2022 में) अलग हो गई। आप अपने सहयोगियों को अपना सेवक मानने लगे। कोई पार्टी इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकती।'


पीएम मोदी ने बाल ठाकरे का सपना किया साकार
एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास विरोधी लोगों से हमारा युद्ध जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का सपना पूरा किया है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed