फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight more companies of central forces arrived in violence hit Manipur will be deployed in sensitive areas

Manipur Violence: मणिपुर में केंद्रीय बलों की आठ और कंपनियां पहुंचीं, संवेदनशील इलाकों में की जाएंगी तैनात

Thu, 21 Nov 2024 12:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 12:34 AM IST
सार

मणिपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए केंद्रीय बलों की आठ और कंपनियां भेजी गई हैं। इंफाल पहुंची सीआरपीएफ और बीएसएफ की चार-चार कंपनियों को राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा। सीआरपीएफ की कंपनियों में से एक कंपनी महिला बटालियन की है।

विज्ञापन
Eight more companies of central forces arrived in violence hit Manipur will be deployed in sensitive areas
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के जिरीबाम जिले में मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं के शव मिलने के बाद हिंसा बढ़ने के चलते राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की आठ और कंपनियां इंफाल पहुंच गईं हैं। इससे एक दिन पहले, सीएपीएफ की 11 कंपनियां इंफाल पहुंची थीं। सीआरपीएफ और बीएसएफ की कंपनियों से मिलकर बने ये बल राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पहुंची सीआरपीएफ और बीएसएफ की चार-चार कंपनियों को राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा। सीआरपीएफ की कंपनियों में से एक कंपनी महिला बटालियन की है।
विज्ञापन


केंद्र ने सीएपीएफ की 50 नई कंपनियां भेजने का किया था ऐलान
हाल ही में केंद्र ने मणिपुर में सीएपीएफ की 50 नई कंपनियां भेजने का ऐलान किया था। यह कदम तब उठाया गया जब मणिपुर में हिंसा तेज हो गई। पिछले हफ्ते, राज्य के पहाड़ी जिले जिरीबाम में कांग्रेस और भाजपा के दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद, गुस्साई भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के घरों में आग लगा दी और वहां कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम मणिपुर के मुख्यमंत्री के घर पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया था। 

11 नवंबर को गोलीबारी के बाद बढ़ी हिंसा
11 नवंबर को, जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में 10 विद्रोहियों की मौत हो गई थी। वहीं एक राहत शिविर से मैतेई समुदाय की तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे, जिसके बाद हिंसा बढ़ गई। 


जातीय हिंसा में 220 लोगों की हो चुकी मौत
बता दें कि पिछले साल मई से इंफाल घाटी स्थित मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed