फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight Kargil leaders including PDP leader Haji Anayat Ali joined BJP

पीडीपी के हाजी अनायत अली सहित कारगिल के आठ नेता भाजपा में शामिल

Mon, 26 Aug 2019 08:27 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Eight Kargil leaders including PDP leader Haji Anayat Ali joined BJP
Haji Anayat Ali - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के सभापति हाजी अनायत अली सहित कारगिल के कई प्रमुख नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


अली के अलावा लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद, कारगिल के कार्यकारी पार्षद मोहम्मद अली हसन और छह अन्य नेताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


अनायत अली सहित अधिकतर नेता पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



उनका स्वागत करते हुए लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र बनाए जाने के निर्णय से लेह और कारगिल जिलों सहित पूरा क्षेत्र खुश है।

अनायत अली ने संवाददाताओं से कहा कि मुस्लिम बहुल जिले कारगिल के लोगों ने भले ही लद्दाख के लिए केंद्र शासित क्षेत्र का दर्जा नहीं मांगा हो लेकिन घोषणा के बाद वे खुश हैं क्योंकि इससे केंद्र मामलों को सीधे तौर पर देखेगा जिसमें विकास परियोजनाएं भी शामिल हैं।


भाजपा ने कहा कि पार्टी में शामिल अन्य नेताओं में मोहसीन अली, जहीर हुसैन बाबर, काचो गुलजार हुसैन, असदुल्ला मुंशी, मोहम्मद इब्राहिम और ताशी सेरिंग शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed