{"_id":"6460c8e3af963a0ab80699b6","slug":"eight-arrested-in-kerala-over-suspected-lynching-of-bihar-native-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: चोरी के शक में बिहार के व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला, हत्या के आरोप में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: चोरी के शक में बिहार के व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला, हत्या के आरोप में आठ गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 05:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 05:11 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे एक घर के सनशेड से गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिहार के मूल निवासी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने चोरी के संदेह में बिहार के एक व्यक्ति की कथित हत्या के सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि राजेश मांजी (36 वर्षीय) को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, उन्होंने उसे कोंडोट्टी के पास एक घर के सनशेड से गिरने के बाद पकड़ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों का दावा है कि वह शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे एक घर के सनशेड से गिरा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने लिंचिंग के संबंध में आठ स्थानीय निवासियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मलप्पुरम के पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडिया को बताया कि पीड़ित के साथ मारपीट के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा, 'आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को मिटाने की कोशिश की। हम सब कुछ ठीक कर रहे हैं। अभी आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सबूत नष्ट करने के प्रयास के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।'
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित चोरी करने के इरादे से इलाके में आया था। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें हत्या के आरोप और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 342 (गलत तरीके से रोकना) लगाया गया है।
पुलिस ने कहा कि बिहार के मूल निवासी व्यक्ति को अस्पताल में मृत लाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों ने प्लास्टिक के पाइप और डंडों का उपयोग करके पीड़ित पर हमला किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।