{"_id":"6addcdaa77eb20ef1c0497b2","slug":"egg-thrown-near-durga-immersion-procession-one-suspect-taken-into-custody-following-protests-hyderabad-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: दुर्गा विसर्जन जुलूस के पास फेंका अंडा, हंगामे के बाद तनाव, हिरासत में एक संदिग्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: दुर्गा विसर्जन जुलूस के पास फेंका अंडा, हंगामे के बाद तनाव, हिरासत में एक संदिग्ध
Sun, 25 Oct 2026 03:06 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:06 PM IST
सार
हैदराबाद के मदान्नापेट इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के पास अंडा फेंके जाने के बाद विरोध-प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में शांति है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हैदराबाद में रविवार तड़के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के पास कथित तौर पर अंडा फेंके जाने के बाद हंगामा हो गया। घटना से नाराज जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रात करीब 2 बजे हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना मदान्नापेट थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे हुई। उस समय देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस एक गली से गुजर रहा था। इसी दौरान जुलूस के पास एक अंडा आकर गिरा। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि अंडा जुलूस के पास गिरा था।
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़ी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक संदिग्ध हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जुलूस के आयोजकों से बातचीत की। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। साथ ही, घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें: जयशंकर की दो टूक: आतंकवाद को पालने वाले देशों पर कसे शिकंजा, युद्ध नहीं बातचीत से निकलेगा शांति का रास्ता
इलाके में शांति, अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें। मामले की आगे की जांच जारी है।