फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Update: Clouds will rain heavily during the monsoon period, 103 percent of the average rainfall expected in the new forecast

IMD Update: मानसून काल में खूब बरसेंगे मेघ, नया पूर्वानुमान जारी, महाराष्ट्र, मप्र समेत इन क्षेत्रों में आज होगी वर्षा

Tue, 31 May 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 31 May 2022 02:02 PM IST
सार

केरल ही नहीं देश अन्य हिस्सों में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। केरल से इसका अगला पड़ाव कर्नाटक और पूर्वोत्तर का रहेगा, लेकिन अभी इसमें तीन से चार दिन का समय है।

विज्ञापन
IMD Update: Clouds will rain heavily during the monsoon period, 103 percent of the average rainfall expected in the new forecast
delhi ncr rain - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

केरल में मानसून की तीन दिन पहले दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस साल वर्षाकाल में मेघ जमकर बरसेंगे। मानसून काल में दीर्घावधि औसत की 103 फीसदी वर्षा का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने नए मानसून पूर्वानुमान में कहा कि इस साल औसत से ज्यादा वर्षा होगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस वर्षा काल में औसत की 103 फीसदी वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले अप्रैल में जारी पूर्वानुमान में विभाग ने कहा था कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और दीर्घावधि औसत की 99 फीसदी वर्षा होगी। 
विज्ञापन


अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होगी, उत्तर पूर्व में कम
नया पूर्वानुमान जारी करते हुए महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि मध्य व प्रायद्वीपीय भारत में औसत की 106 फीसदी वर्षा हो सकती है। जबकि उत्तर पूर्व के क्षेत्रों में सामान्य से कम होगी।  मौसम विभाग ने केरल में 29 मई को मानसून के आगमन की खबर दी थी। यह सामान्य से तीन दिन पहले वहां पहुंचा है। विभाग के अनुसार केरल ही नहीं देश अन्य हिस्सों में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। केरल से इसका अगला पड़ाव कर्नाटक और पूर्वोत्तर का रहेगा, लेकिन अभी इसमें तीन से चार दिन का समय है। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र और 20 जून तक गुजरात पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर पर पश्चिम विक्षोभ का असर कायम है। इसका प्रभाव देश के मौसम पर पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम आंधी के साथ तेज वर्षा ने फिर ठंडक घोल दी। दक्षिण पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह मानसून को रफ्तार देगा। 

नौतपा में अब लू का खतरा बिलकुल नहीं
स्काईमेट के अनुसार कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से असम की ओर बढ़ रहा कम दबाव का क्षेत्र कुछ दिन बना रहेगा। इसके असर से दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अब दिल्ली में नौतपे के दौरान लू के आसार नहीं हैं। देश के अन्य भागों में नौतपा के बचे दिनों में लू चलने की आशंका नगण्य है। नमी बढ़ने से उमस जरूर बढ़ सकती है। नौतपा आमतौर पर 25 जून से 2 जून तक रहता है।आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि के अनुसार दिल्ली में गरज के साथ छीटें सामान्य बात है। मार्च से मई के बीच ऐसा मौसम अक्सर 12 से 14 दिनों तक रहता है। विभाग के अनुसार 25 जून तक दिल्ली, यूपी में मानसून दस्तक दे सकता है। 

मानसून काल में अच्छी बारिश की संभावना
मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस साल देश में मानसून अच्छा रहने का अनुमान है। यह देश की अर्थव्यवस्था और खासतौर से किसानों के लिए राहत की खबर है। इससे महंगाई में भी राहत मिल सकती है। कृषि मंत्रालय ने रिकॉर्ड 31.50 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का पूर्वानुमान जारी किया है। 

यहां हुई बारिश

  • पिछले 24 घंटों के दौरान देश के मौसम की बात करें तो स्काईमेट के अनुसार लक्षद्वीप, केरल, झारखंड और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। 
  • वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी एमपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और असम के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की छिटपुट बारिश हुई।

आज यहां वर्षा की संभावना

  • अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • राजस्थान में अगले 24 घंटों में टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां और झालावाड़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका।
  • मध्य प्रदेश के रीवा, चंबल, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल और सीहोर में वर्षा की संभावना।
  • उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। 
  • जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई है।
  • पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तर पूर्वी बिहार और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed