फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Education ministry approves RUSA scheme to continue till 2026 news in Hindi

बड़ा फैसला: केंद्र ने बढ़ाई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की अवधि, अब 2026 तक जारी रहेगी योजना

Fri, 18 Feb 2022 11:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गुणवत्तापूर्ण और समतामूलक उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को 2026 या अगली समीक्षा तक बढ़ाने को अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Education ministry approves RUSA scheme to continue till 2026 news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) योजना को मार्च 2026 या फिर अगली समीक्षा तक (दोनों में से जो पहले आए) जारी रखने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसका प्रारूप नई शिक्षा नीति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। रूसा राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को समानता, पहुंच और उत्कृष्टता के उद्देश्य उपलब्ध कराने हेतु वित्त पोषण के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इसमें 12,929.16 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें केंद्र की हिस्सेदारी 8120.97 करोड़ और राज्य की 4808.19 करोड़ रुपये रहेगी। योजना के नये चरण के तहत करीब 1600 परियोजनाओं को समर्थन देने की संकल्पना भी की गई है। इसमें राज्य सरकारों को नए मॉडल डिग्री कॉलेज बनाने के लिए सहयोग दिया जाएगा और बहु-विषयी शिक्षा और अनुसंधान के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों को सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, रूसा योजना के नए चरण का लक्ष्य सुदूर व ग्रामीण इलाकों, दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों, वामपंथी चरमपंथ प्रभावित क्षेत्रों, पूर्वोत्तर, आकांक्षी जिलों, श्रेणी-2 के शहरों और कम सकल नामांकन दर वाले इलाकों तक लाभ पहुंचाना है। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस योजना के नए चरण का प्रारूप नई शिक्षा नीति की उन सिफारिशों और उद्देश्यों को लागू करने के लिए तैयार किया गया है, जो कि वर्तमान उच्च शिक्षा प्रणाली में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना इसके नए चरण के माध्यम से व्यवस्था में सुधार लाकर समानता और समावेशन के साथ गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करने की है। बयान में कहा गया है कि इस योजना के नए चरण के तहत लैंगिक समावेशिता, समानता संबंधी पहल, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), व्यावसायिक शिक्षा और कौशल उन्नयन के माध्यम से रोजगार की संभावना बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed