फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED to take up money laundering probe in Mundra Port record heroin seizure case

कार्रवाई: ED ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर तीन हजार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, अफगानिस्तान से बड़ी खेप आने के संकेत

Thu, 23 Sep 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

जब्त की गई हेरोइन को BSF के नियंत्रण में रखा गया है। अफगानिस्तान से रवाना यह खेप 13 सितंबर को ईरान केअब्बास बंदरगाह से गुजरात रवाना हुई थी और इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचाना था।
 

विज्ञापन
ED to take up money laundering probe in Mundra Port record heroin seizure case
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बाद नशे के कारोबार का अड्डा भारत को बनाने की साजिश का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर से 3,000 किलो हेरोइन जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 21 हजार करोड़ रुपये कीमत है। देश में ड्रग की सबसे बड़ी बरामदगी है। 

विज्ञापन


 DRI के मुताबिक ड्रग दो कंटेनर्स से जब्त की गई है। एक में 2,000 किलो और दूसरे में 1,000 किलो हेरोइन है। जब्त की गई हेरोइन को BSF के नियंत्रण में रखा गया है। अफगानिस्तान से रवाना यह खेप 13 सितंबर को ईरान केअब्बास बंदरगाह से गुजरात रवाना हुई थी और इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचाना था, लेकिन खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी पर सीबीआई ने पोर्ट के बाहर छापेमार कार्रवाई की। 
विज्ञापन


विजयवाड़ा की कंपनी के लिए भेजी गई थी खेप
इतनी बड़ी मात्रा में जब्त हेरोइन विजयवाड़ा की मेसर्स आशी ट्रेडिंग कंपनी के पते पर भेजी जानी थी। 17 सितंबर को गिरफ्तार इस कंपनी के मालिक एम सुधाकर और उनकी पत्नी दुर्गपूर्णा राजस्व खुफिया निदेशालय की रिमांड पर हैं। आशी ट्रेडिंग कंपनी को पिछले साल काकीनाडा पोर्ट से चावल एक्सपोर्ट के लिए रजिस्टर्ड कराया गया था। इसके पते पर हेरोइन का कंसाइनमेंट टैल्कम स्टोन के नाम पर मंगाया गया था। हालांकि, कंपनी का कहना है कि जिन कंटेनर्स में हेरोइन पकड़ी गई है वे चेन्नई जाने थे। इन पर बतौर एक्सपोर्टर कंधार के हसन हुसैनी ट्रेडर्स का नाम दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed