{"_id":"56df69034f1c1b87038b456f","slug":"ed-summons-former-m-rashtra-minister-chagan-bhujbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सदन घोटाला: पूर्व मंत्री छगन भुजबल को ईडी का समन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सदन घोटाला: पूर्व मंत्री छगन भुजबल को ईडी का समन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 05:36 AM IST
सार
- ईडी ने भुजबल को समन जारी कर 14 मार्च को पेश होने को कहा
- एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम एक्ट के तहत भुजबल का बयान दर्ज करेगी
विज्ञापन
छगन भुजबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सदन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं एनसीपी नेता छगन भुजबल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन
मामले में ईडी ने भुजबल को समन जारी कर 14 मार्च को पेश होने को कहा है। माना जा रहा है कि एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम एक्ट के तहत भुजबल का बयान दर्ज करेगी। इससे पहले इसी मामले में भुजबल व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर एजेंसी उनके भतीजे समीर भुजबल को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
भुजबल को ईडी के समन को लेकर सबसे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद एजेंसी के सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की।
इसके मुताबिक भुजबल को 14 मार्च को पेश होने को कहा गया है। ईडी भुजबल के बेटे पंकज से भी पिछले महीने इसी मामले में पूछताछ कर चुकी है। वहीं पूर्व मंत्री के भतीजे समीर इस समय आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
विज्ञापन