{"_id":"6129225d48f00d2ab7156666","slug":"ed-seizes-properties-of-ncp-leader-eknath-khadse-in-bhosari-midc-land-deal-case-and-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई: एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बढ़ीं मुश्किलें, करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की कार्रवाई: एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बढ़ीं मुश्किलें, करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त
Sat, 28 Aug 2021 12:24 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:24 AM IST
सार
जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने दो मामलों में एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नेता एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी समेत कुछ अन्य लोगों की कोरोड़ों रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
एकनाथ खडसे
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी पांच करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त कर लीं। जानकारी के अनुसार ईडी ने भोसारी एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में एकनाथ खडसे की लोनावाला और जलगांव में स्थित संपत्तियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही एजेंसी ने एक लोकसेवक द्वारा आपराधिक व्यवहार के मामले में खड़से, उनकी पत्नी, उनके साले और अन्य की 5.73 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। जब्त की गई संपत्तियों में एक बंगला, तीन आवासीय फ्लैट, 5.86 करोड़ रुपये के सात भूमि पार्सल और बैंक में जमा 86.28 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
ED has attached assets worth Rs 5.73 Cr belonging to Eknath Khadse, his wife, his son-in-law & others in a case of criminal misconduct by a public servant. Attached assets include one bungalow, 3 residential flats, 7 land parcels worth Rs 4.86 Cr & bank balance of Rs 86.28 Lakh.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 27, 2021