{"_id":"61183c131db92c6edb203961","slug":"ed-seized-134-crore-rupees-assets-of-indo-norway-company-in-gujarat-maritime-board-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी: गुजरात मैरीटाइम बोर्ड घोटाले में भारत-नॉर्वे की कंपनी की 134 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी: गुजरात मैरीटाइम बोर्ड घोटाले में भारत-नॉर्वे की कंपनी की 134 करोड़ की संपत्ति जब्त
Sun, 15 Aug 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:26 AM IST
सार
- अटैच की गई संपत्ति में कंपनी का संयंत्र, मशीनें, कंप्यूटर, भूमि और 90 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत शामिल
- कंपनी जहाज परिवन एवं बंदरगाह प्रबंधन सिस्टम बनाने का काम करती है और जहाजों के नेविगेशन की सेवाएं कराती है मुहैया
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के मैरीटाइम बोर्ड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भारत-नॉर्वे की एक संयुक्त उद्यम कंपनी की 134 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अटैच की गई संपत्ति में कंपनी का संयंत्र, मशीनें, कंप्यूटर, भूमि और 90 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत शामिल है। इसके अलावा अताश नॉर कंट्रोल लिमिटेड (एएनएल) के नाम पर 43.75 करोड़ रुपये के बैंक खाते भी अटैच किये गए हैं।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक एएनएल भारतीय कंपनी अताश कंप्यूटर्स एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और नॉर्वे की फर्म कोंग्सबर्ग नॉरकंट्रोल आईटी एस का संयुक्त उद्यम है। ईडी के मुताबिक यह कंपनी जहाज परिवन एवं बंदरगाह प्रबंधन सिस्टम बनाने का काम करती है और जहाजों के नेविगेशन की सेवाएं मुहैया कराती है।
विज्ञापन
गुजरात मैरीटाइम बोर्ड क्(जीएमबी) 134.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गांधीनगर पुलिस की सीआईडी द्वारा दाखिल एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की है। जीएमबी ने एएनएल को अरब सागर में सेवाओं के लिए ठेका दिया था।