फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED registered case of money laundering in sushant rajput death case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया

Fri, 31 Jul 2020 05:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 31 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
ED registered case of money laundering in sushant rajput death case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में धनशोधन का एक मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी शिकायत में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएएल) के तहत आपराधिक आरोप लगाने के लिए अभिनेता रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य के खिलाफ बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता की मौत और मृतक के खिलाफ की गई कथित आर्थिक गड़बड़ियों से संबंधित मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में बिहार पुलिस से प्राथमिकी की प्रति मांगी थी।
विज्ञापन


राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंह ने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री, चक्रवर्ती ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती तोड़ दी थी। ईडी राजपूत के पैसों व खातों की कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत की आय का उपयोग धनशोधन और अवैध संपत्ति बनाने के लिए किया।

मुंबई पुलिस पहले से ही राजपूत की मौत की जांच कर रही है। 34 वर्षीय अभिनेता बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी के फंदे से झूलते मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed