{"_id":"5903465f4f1c1b9a19c0c8cd","slug":"ed-registered-case-against-tmc-leaders-in-narada-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदा स्टिंग मामले में ईडी ने 13 टीएमसी नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नारदा स्टिंग मामले में ईडी ने 13 टीएमसी नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 28 Apr 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारदा स्टिंग मामले में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही इस मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पार्टी के 13 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। ऊपर से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नारदा स्टिंग मामले पर सत्तारूढ़ पार्टी घिरती नजर आ रही है। राज्य के दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नारदा स्टिंग व शारदा चिटफंड घोटाले के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए बंगाल में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। अब उनके दौरे के एक दिन बाद ईडी की ओर से शुरू मनी लॉन्ड्रिंग मामले से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
17 मार्च को हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
बीते 17 मार्च को हाईकोर्ट ने सीबीआई को उक्त स्टिंग आपरेशन की जांच का निर्देश दिया था। राज्य सरकार व तृणमूल कांग्रेस ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां उनकी याचिकाएं खारिज हो गईं और हाईकोर्ट का फैसला बहाल रहा।
बीते साल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जारी इस स्टिंग वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों व मंत्रियों को एक कंपनी की मदद के एवज में लाखों रुपये की रकम लेते हुए दिखाया गया था। तब इस पर काफी बवाल मचा था।
लेकिन बावजूद इसके चुनावों में तृणमूल को भारी कामयाबी मिली थी। तब ममता समेत तमाम नेताओं ने इसे विपक्ष खासकर भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया था।
लेकिन अमित शाह ने अपने दौरे में नारदा मुद्दे को उठाते हुए इसके साजिश होने के तृणमूल के आरोपों को निराधार ठहराया था। उन्होंने यहां कहा कि इसमें कोई साजिश नहीं है।
लोगों ने टीवी पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पैसे लेते देखा है। पूरी दुनिया इसे देख सकती है। शाह का कहना था कि ममता बनर्जी भाजपाफोबिया की शिकार है। उनको हर चीज में भाजपा का हाथ नजर आता है।