{"_id":"5d4b5dc28ebc3e6c961a18d9","slug":"ed-reaches-court-to-take-non-bailable-warrant-of-ratul-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी चौपर डील केस : रतुल पुरी का गैरजमानती वारंट लेने अदालत पहुंचा ईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीवीआईपी चौपर डील केस : रतुल पुरी का गैरजमानती वारंट लेने अदालत पहुंचा ईडी
Thu, 08 Aug 2019 06:40 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
चॉपर
36 सौ करोड़ के वीवीआईपी चौपर डील केस के मनी लांड्रिंग केस में कारोबारी रतुल पुरी का गैरजमानती वारंट लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अदालत में अर्जी दायर कर दी। इस अर्जी पर अदालत बृहस्पतिवार को सुनवाई कर सकती है।
राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष दायर अर्जी में ईडी ने कहा कि रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज हो चुकी है। इसके बाद वह न जांच में सहयोग कर रहा है और न उसका कोई अता-पता है। रतुल पुरी को मंगलवार को जांच में शामिल होना था, लेकिन वह ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा।