फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids 16 locations in three states allegations of irregularities in tender process of Delhi Jal Board

ED: तीन राज्यों में 16 ठिकानों पर ईडी के छापे, दिल्ली जल बोर्ड की निविदा प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 05:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 05:12 AM IST
सार

मामले में डीजेबी के साथ-साथ नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), केरल और तमिलनाडु स्थित 16 ठिकानों पर छापे मारे। एजेंसी ने बताया कि मामले में सोमवार को छापे की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
ED raids 16 locations in three states allegations of irregularities in tender process of Delhi Jal Board
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के दो अलग-अलग मामलों की जांच के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामले में डीजेबी के साथ-साथ नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), केरल और तमिलनाडु स्थित 16 ठिकानों पर छापे मारे। एजेंसी ने बताया कि मामले में सोमवार को छापे की कार्रवाई की गई। संघीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को बताया, ईडी डीजेबी की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के दो अलग-अलग मामलों की जांच कर रहा है। एजेंसी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दाखिल एफआईआर पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, छापों के दौरान जांच एजेंसी ने कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। बताया जाता है कि ईडी की जांच डीजेबी से करोड़ों रुपये के कथित गबन मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) में नवंबर, 2022 में दर्ज प्राथमिकी पर  आधारित है।

विज्ञापन

सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि डीजेबी के अधिकारियों ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अधिकारियों की मिलीभगत से इलेक्ट्रोमैगनेटिक मीटर की आपूर्ति के लिए टेंडर देते समय एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को अनुचित लाभ पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed