फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   L2-Empuraan Producer Gokulam Gopalan, Summoned Again Ed Issued Another Notice for Questioning on 22nd April

L2-Empuraan: एल-2 एम्पुरान के निर्माता गोकुलम गोपालन पर ED का शिकंजा, 22 अप्रैल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया

Tue, 08 Apr 2025 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Apr 2025 08:49 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिल्म निर्माता गोकुलम गोपालन सहित अन्य के खिलाफ चेन्नई और केरल में छापेमारी की थी। कार्रवाई शुक्रवार को कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में की गई थी। इसकी जद में केरल के व्यवसायी और कुछ अन्य के कार्यालय भी थे। 

विज्ञापन
L2-Empuraan Producer Gokulam Gopalan, Summoned Again Ed Issued Another Notice for Questioning on 22nd April
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुचर्चित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' रिलीज के साथ ही अपने कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में है। दूसरी तरफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में इसके निर्माता पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही ईडी ने फेमा मामले में चेन्नई और केरल में 'एम्पुरान' फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपालन और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी। इसके बाद गोकुलम गोपालन से पूछताछ भी की गई थी। इस बीच ईडी ने फिर से गोपालन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने फिल्म निर्माता गोकुलम गोपालन को एक और नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें 22 अप्रैल को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ईडी ने नोटिस में यह भी साफ किया है कि वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों या अपना प्रतिनिधि भेजें। इससे पहले ईडी ने कल उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। पिछले दिन पेश किए गए दस्तावेजों और उनके बयानों की जांच की जा रही है। ईडी को प्रारंभिक तौर पर फेमा नियमों का उल्लंघन मिला है। हालांकि, यह जांच की जा रही है कि कहीं बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'एल 2 एम्पुरान' के निर्माता पर ईडी का शिकंजा, गोकुलम गोपालन और अन्य के खिलाफ की छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो रहा फिल्म पर विवाद?
कई धार्मिक संगठनों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि फिल्म में कुछ वास्तविक घटनाओं और किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। मलयालम सिनेमा की 'एल 2 एम्पुरान'  पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार कर रही है। मगर इस बीच यह विवादों में भी फंस गई। फिल्म को लेकर आरोप हैं कि इसमें कुछ वास्तविक घटनाओं और किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

दोबारा सेंसर कराने का फैसला किया
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की टीम ने खुद आगे आकर दोबारा सेंसर कराने का फैसला किया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में 24 कट्स लगाने का सुझाव दिया। मगर, इन कट्स के बाद भी कहा जा रहा है कि फिल्म में अब भी कई आपत्तिजनक चीजें हैं, जिनसे एक समुदाय विशेष की छवि खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed