फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED is conducting searches at six locations in Maharashtra Maharashtra regarding Co-operative Bank alleged scam

महाराष्ट्र: शरद पवार के पोते की कंपनी में ED की रेड, महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई

Fri, 05 Jan 2024 04:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के छह अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। 

विज्ञापन
ED is conducting searches at six locations in Maharashtra Maharashtra regarding Co-operative Bank alleged scam
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बारामती एग्रो कंपनी के परिसर में छापेमारी की। यह कंपनी राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार की है। बारामती, पुणे, औरंगाबाद और अमरावती के छह इलाकों में छापेमारी की गई। यह मामला 2019 में प्रकाश में आया जब मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधा है। राकांपा प्रमुख ने कहा कि उसके विधायक रोहित पवार की हाल ही में संपन्न हुई 'युवा संघर्ष यात्रा' ने भाजपा के लिए असुरक्षा की भावना पैदा की है। 
विज्ञापन


राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, 'केंद्रीय एजेंसी की ये छापेमारी अहमदनगर जिले के कर्जत-जामखेड से पहली बार विधायक बने रोहित पवार को नहीं रोक पाएगी। वह पहले से ज्यादा मजबूत बनकर आएंगे। इससे साबित होता है कि संघर्ष यात्रा ने भाजपा को आघात किया है।' वहीं भाजपा नेता कीरित सोमैया ने इस मामले में जल्द से जल्द जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed