फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED framing me with false evidence, won't bow before powers in Delhi: TMC's Abhishek

West Bengal: अभिषेक बनर्जी बोले- झूठे सबूतों के साथ मुझे फंसा रही ईडी, दिल्ली की सत्ता के सामने नहीं झुकूंगा

Mon, 28 Aug 2023 07:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 07:37 PM IST
सार

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने हालिया छापों के दौरान कंप्यूटरों में झूठे सबूत प्लांट किए। 

विज्ञापन
ED framing me with false evidence, won't bow before powers in Delhi: TMC's Abhishek
अभिषेक बनर्जी, ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने हालिया छापों के दौरान कंप्यूटरों में झूठे सबूत प्लांट किए। उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी उन्हें नई दिल्ली में सत्ता के सामने सिर झुकाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जब वह इलाज के लिए विदेश जा रहे थे तो पश्चिम बंगाल में अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि वह देश नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरे लौटने के एक दिन बाद ईडी के अधिकारियों को छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान उन्होंने एक कंप्यटर पर 16 फाइलें डाउनलोड कीं। अब अगर सीबीआई अगले एक सप्ताह के बाद उसी जगह का दौरा करती है और उन फाइलों का पता लगाती है, तो बदनाम करने का अभियान शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनर्जी, स्कूल नौकरियों के घोटाले की जांच के सिलसिले में 21 अगस्त को कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में कई स्थानों पर आठ घंटे से अधिक समय तक ईडी की छापेमारी का जिक्र कर रहे थे। जिन स्थानों पर तलाशी ली गई थी, उनमें शहर के दक्षिणी हिस्से में पॉश न्यू अलीपुर इलाके में एक निजी कंपनी का कार्यालय भी शामिल था।

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि मीडिया ट्रायल में शामिल लोग या तो कानून की उचित प्रक्रिया में भरोसा नहीं करते हैं या उनमें इसके लिए धैर्य नहीं है। उन्होंने पूछा, क्या यह रैगिंग नहीं है? क्या यह मुझे बदनाम करने की कोशिश नहीं है? 

उन्होंने कहा,'जब मैं इलाज के लिए विदेश जा रहा था तो एक अफवाह फैलाई गई, जिसमें दावा किया गया कि मैं वापस नहीं लौटूंगा। मेरा सरनेम बनर्जी है। हम जानते हैं कि सिर ऊंचा करके और दिल्ली के सामने आत्मसमर्पण किए बिना कैसे लड़ना है। मीडिया के एक वर्ग का इस्तेमाल करते हुए नियमित रूप से फर्जी खबरें और झूठ फैलाए जा रहे हैं।'
 

बनर्जी ने दोहराया कि अगर उनके गलत कामों का रत्ती भर भी सबूत है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा और फांसी लगा लूंगी। इससे पहले अभिषेक बनर्जी से केंद्रीय एजेंसियों ने मवेशी तस्करी और कोयला चोरी घोटाला मामलों में पूछताछ की थी। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed