फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: ED charge sheet file against PA and secretary of former Home Minister Anil Deshmukh

महाराष्ट्र: ईडी ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के पीए और सचिव खिलाफ दाखिल किया 6000 पन्नों का आरोपपत्र

Mon, 23 Aug 2021 12:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 12:12 PM IST
सार

  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सहयोगी कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है।

विज्ञापन
Maharashtra: ED charge sheet file against PA and secretary of former Home Minister Anil Deshmukh
अनिल देशमुख, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी के नेता अनिल देशमुख के दो सहयोगियों के खिलाफ विशेष अदालत में करीब 6 हजार पन्नों का आरोपपत्र सौंपा। देशमुख के निजी सचिव (पीएस) संजीव पलांडे और निजी सहायक (पीए) कुंदन शिंदे के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने सौ करोड़ वसूली से जुड़े धनशोधन के मामले में देशमुख के पीएस और पीए को जून में गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनो जेल में हैं। इससे पहले सौ करोड़ वसूली के मामले में बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 21 अप्रैल को अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया था। उसके बाद इस मामले में ईडी की एंट्री हुई।



ईडी ने देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। शिंदे के वकील एजाज खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें आरोपपत्र की प्रति अभी नहीं मिली है। शिंदे छह जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन अभी तक उनसे पूछताछ नहीं हुई है। उन्हें बस हिरासत में लिया गया है। अब आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

बता दें कि ईडी अनिल देशमुख को अब तक पांच बार तलब कर चुकी है लेकिन वह पेश नहीं हुए। आरोप है कि देशमुख ने गृहमंत्री पद का  दुरुपयोग किया और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिव वाजे के जरिए मुंबई में विभिन्न बार से 4.70 करोड़ रुपए की वसूली की। रिलायंस समूह के मालिक मुकेश  अंबानी के घर एंटीलिया के पास जिलेटिन लदी बिस्फोटक कार मिलने और कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के आरोप में वाजे जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed