फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED conducting search operation in mumbai under pmla act to trace drug sale salim dola faisal shaikh

ED: मेफेड्रोन ड्रग के सबसे बड़े तस्कर सलीम डोला पर ईडी का शिकंजा, एक मामूली अपराधी से बना दाऊद गिरोह का करीबी

Wed, 08 Oct 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Oct 2025 10:28 AM IST
सार

सलीम डोला को देश में मेफेड्रोन ड्रग का सबसे बड़ा तस्कर बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि जांच एजेंसियों ने पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र से 9,522 करोड़ रुपये मूल्य का 5,158 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।

विज्ञापन
ED conducting search operation in mumbai under pmla act to trace drug sale salim dola faisal shaikh
ड्रग तस्करी - फोटो : एएनआई
loader

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने मुंबई में आठ जगहों पर छापेमारी की गई है। ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई। इस छापेमारी का उद्देश्य नशे के कारोबारी फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पता लगाना और नशे की अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति का पता लगाना है। ईडी के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। 
विज्ञापन


ईडी अधिकारी ने बताया कि फैसल शेख कुख्यात मादक पदार्थ सरगना सलीम डोला के जरिए एमडी ड्रग खरीद रहा था। सलीम डोला मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के नेटवर्क को वित्तपोषित करने के आरोप में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांछित है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सलीम डोला के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


देश में मेफेड्रोन ड्रग का सबसे बड़ा तस्कर है सलीम डोला
नारकोटिक्स ब्यूरो की लिस्ट में अभी सलीम डोला सबसे बड़ा वांछित है। सलीम डोला और उसके काले साम्राज्य के बारे में खुलासा एक सामान्य ड्रग तस्करी के मामले से हुआ, जब पिछले साल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 4 किलो मेफेड्रोन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में सलीम डोला का नाम सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम डोला ने सांगली में एक मेफेड्रोन बनाने की फैक्ट्री से ड्रग्स के धंधे में कदम रखा था और उसके बाद सूरत में एक नकली दवा कंपनी और संयुक्त अरब अमीरात और अब तुर्किये तक सलीम डोला का नेटवर्क फैला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीमा डोला फिलहाल तुर्किये में रह रहा है। कुछ महीनों पहले ही सलीम डोला के बेटे और भतीजे को यूएई से गिरफ्तार कर भारत लाया गया। जिसके बाद से सलीम डोला पर नारकोटिक्स ब्यूरो का शिकंजा कसा है। पिछले कुछ वर्षों में, मेफेड्रोन जो कि एक सिंथेटिक ड्रग है, वह प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। सलीम डोला को देश में मेफेड्रोन ड्रग का सबसे बड़ा तस्कर बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि जांच एजेंसियों ने पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र से 9,522 करोड़ रुपये मूल्य का 5,158 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- War: यूक्रेन का दावा- रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे भारतीय को पकड़ा; जानें जारी हुए वीडियो में क्या कह रहा युवक


दाऊद इब्राहिम का करीबी
मुंबई के कॉटन ग्रीन इलाके के रहने वाले सलीम इस्माइल डोला का दाऊद इब्राहिम गैंग से संबंध होने का शक है। पुलिस का कहना है कि उसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों तक फैला हुआ है। सलीम डोला का नेटवर्क न सिर्फ मेफेड्रोन ड्रग मुहैया कराता है बल्कि इस ड्रग को बनाने के लिए विभिन्न गिरोहों को ड्रग बनाने के लिए पैसा और केमिकल भी उपलब्ध कराता है। 

सलीम डोला के कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के ड्रग कार्टेल से भी संबंध हैं। उसे पहली बार 1998 में मुंबई हवाई अड्डे पर 40 किलोग्राम मैंड्रेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसकी कई बार गिरफ्तारी हुई, लेकिन हर बार वह जमानत पर छूट गया। 2018 में, वह देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात चला गया और फिर वहां से तुर्किये शिफ्ट हो गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में डोला की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed